गिरिडीह: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही मंगलवार के लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। इस दौरान अर्गाघाट समेत सभी छठ घाटों पर सुबह 4 बजे से 8 बजे तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पण किया गया।इस मौके पर सभी घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।