लातेहार: पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों व परिजनों के साथ बैठक, समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
लातेहार जिले के छिपादोहर थाना परिसर में सोमवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले के पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार द्वारा मिलने वाले विभिन्न लाभ एवं पुनर्वास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।