रामपुर: कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक हुई संपन्न
Rampur, Rampur | Mar 5, 2024 जिलाधिकारी श्री जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि संरक्षण इकाई द्वारा कुल 03 योजनाओं का संचालन जनपद में किया जा रहा है। खेत तालाब योजना के अन्तर्गत जनपद में 08 तालाबों का निर्माण किया गया है।