रामपुर: जिला अस्पताल परिसर से डिसलेरी कर्मचारी की मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश में जुटी पुलिस
Rampur, Rampur | Mar 5, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम हरियाल निवासी आकाश शर्मा डिसलेरी कर्मचारी हैं। आकाश शर्मा का कहना है कि वह अपनी पत्नी को जिला अस्पताल चिकित्सक को दिखाने आए थे। उनकी मोटरसाइकिल जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। सीसीटीवी में किसी व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए देखा गया है। पुलिस बाइक व चोर की तलाश कर रही है।