रामपुर: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के राम रहीम पुल पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 5, 2024 जवालानगर के बजरंग विहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय नितिन कुमार बी एल एड की पढ़ाई कर टीचर बनने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को सिविल लाइंस से कोई काम करके घर लौट रहे थे। राम रहीम पुल पर ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में नितिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।