चायल: सरायअकिल थानाध्यक्ष और पति समेत 5 पर हत्या का केस, गुरुवार को मिली जानकारी
सरायअकिल के बैर गांव 11 माह पहले महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठात हए दाखिल अर्जी पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। सीजेएम के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने मृतका के पति, तीन पड़ोसियों और तत्कालीन थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह समेत पांच के खलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गुरुवार को मिली यह जानकारी!