धनौरा: गांधी-शास्त्री जयंती पर भाकपा ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए नारे
मंडी धनौरा। शुक्रवार को गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्च मोहल्ला चामुंडा स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर शेरपुर चुंगी और चांदपुर रोड होते हुए निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।