बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के प्रतापपुर गांव में श्री मदन मोहन ठाकुरवाड़ी न्यास समिति की 65 बीघा जमीन की हुई बंदोबस्ती
शुक्रवार अपराह्न 1 बजे बड़हिया अंचल कार्यालय में श्री मदन मोहन ठाकुरबारी न्यास समिति प्रतापपुर की 65 बीघा कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्त हुई 7,88100 की बोली लगाने वाले प्रतापपुर निवासी दिनेश प्रसाद सिंह को उक्त भूमि की बंदोबस्ती की गई.पूरी प्रक्रिया अंचल अधिकारी राकेश आनंद की उपस्थिति में हुई. प्रारंभिक सरकारी बोली,786500 तय की गई थी.