कोल: हरिओम नगर में थाने की फर्जी रिपोर्ट से कराया कोर्ट का आदेश, 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Koil, Aligarh | May 4, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में संपत्ति को लेकर विवाद के एक मामले में अदालत से मुकदमे का आदेश कराने वाले पक्ष ने बड़ा खेल कर डाला। आरोपी ने थाने की फर्जी रिपोर्ट बनाकर अदालत को गुमराह किया। आरटीआई दायर होने के बाद पुलिस की जांच में यह सामने आया। मामला खुलने के बाद अब पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।