नावकोठी: नावकोठी में मिडिल स्कूल के टीचर को पीबीएल मॉडल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया
एपीएस प्लस टू स्कूल में नावकोठी प्रखंड के विभिन्न मिडिल स्कूल के विज्ञान और गणित के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीबीएल मॉड्यूल के तहत गणित और विज्ञान की कक्षा संचालित करने के तौर तरीके बताए गए। निपुण भारत के तहत वर्ग 1 से 3 के बच्चों के बीच बैनर पोस्टर के माध्यम से विद्यालय से जोड़ने आदि पर चर्चा हुई।