नावकोठी: नावकोठी अंचल में भूमि विवादों के निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित, 7 मामलों का निष्पादन
भूमि विवाद के निपटारे के लिए नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए तो वहीं लंबित सात मामले की सुनवाई कर उसे निष्पादित किया गया। मौके पर सीओ सूरज कुमार आरओ लवली कुमारी सब इंस्पेक्टर युगल किशोर, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।