घाटमपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची की हुई मौत
घाटमपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय दिव्यांशी की मौत हो गई। बाइक में फंसकर मासूम काफी दूर तक घिसटती गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बताया बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है।आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।