विजय विहार पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 पेटी शराब बरामद हुई है जो सिर्फ हरियाणा में बेची जा सकती थी। इसके अलावा आरोपी से तस्करी में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने जब्त की है। बता दें कि आरोपी पर पहले से ही शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।