रायपुर में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सियासी घमासान देखने को मिला। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली।
वहीं, रायपुर के राजीव चौक में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों ने भी वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। गठबंधन ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
क्या इन प्रदर्शनों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा होगा? देखिए पूरी खबर।
#Raipur #AmitJogi #JCCJ #VoteChori #INDIAAlliance
Raipur, Raipur | Oct 11, 2026