जमुई: इस्लामनगर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक के चाचा की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन डेढ़ घंटे तक सड़क जाम
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 जमुई - खैरा मुख्य मार्ग के इस्लामनगर के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत तथा मृतक के चाचा रंजय ठाकुर को टाउन थाने की पुलिस के द्वारा हिरासत में लेने से नाराज मृतक के परिजन दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के करीब शव के साथ जमुई- खैरा मुख्य मार्ग के इस्लामनगर के समीप दोबारा सड़क जाम कर दिया।