जमुई: भट्ठा और कदुआतरी गांव से उत्पाद विभाग ने 110 लीटर शराब किया ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, एक तस्कर फरार
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठा गांव और कदुआतरी गांव में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार की सुबह 10:00 छापेमारी की गई।इस दौरान भट्ठा गांव से 5 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि कदुआतरी गांव से 105 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त किया गया और एक तस्कर फरार हो गया।