जमुई: खादीग्राम चौक के पास पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 खादिग्राम चौक के पास मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध खादिग्राम निवासी कैलाश प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।