हिलसा: रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
Hilsa, Nalanda | Aug 27, 2026 देवनगर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें समीर कुमार ने प्रथम, सौम्या कुमारी ने द्वितीय और रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।