बहराइच: बग्गर गांव के पास स्थित घाघरा नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, नहाते समय हुआ हादसा
बग्गर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी मोहनी की घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई। शनिवार को नहाते समय किशोरी नदी में डूब गई थी, जिसका शव रविवार सुबह 5:00 बजे बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि मोहनी अपने परिवार के साथ गांव में रहती थी और शनिवार को नदी में नहाने गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।