अनूपगढ़: अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में जिला बहाली की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक हुई
अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में आज बुधवार दोपहर एक बजे अनूपगढ़ जिला बहाली की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित हुई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अनूपगढ़ का एक प्रतिनिधित्व मण्डल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिलकर जिला बहाली की मांग करेगा।