अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में स्थित गुरुद्वारे में चोरी का प्रयास करते हुए व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया
अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में स्थित गुरुद्वारे में आज एक व्यक्ति गुल्लक तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में वार्ड पंच कलवंत और वार्ड पंच परविंदर ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि ग्रामीणों ने इस चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।