उचकागांव: मीरगंज के अल शिफा अस्पताल को सील किया गया, महिला की मौत के पुराने मामले में कार्रवाई
मीरगंज के थाना रोड़ स्थित अल शिफा हॉस्पिटल में गलत तरीके से ऑपरेशन करने से हुई महिला की मौत के मामले में सोमवार को मीरगंज शहर के थाना रोड स्थित अल -शिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश के बाद उचकागांव सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह, सीओ विकेश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार व पुलिस बल की निगरानी में की गई।