कालका: टगरा कली राम में स्थित गोगा माड़ी के नजदीक से अवैध असले सहित 32 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ा
कालका के टगरा कली राम में स्थित गोगा माड़ी के नजदीक से अवैध असले सहित एक 32 वर्षीय युवक को पुलिस के टीम के द्वारा आज शाम साढ़े पांच बजे पकड़ा गया हैं। पकड़े गए युवक की पहचान विजय कुमार वासी जनता कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस ने इस युवक से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर, रिवाल्वर 32 बोर,10 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।