कालका: रायपुर रानी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा को लड्डुओं से तोला, जनसभा को किया सम्बोधित
कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट की अपील करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा रायपुर रानी की पंचराम कॉलोनी पहुंचे। पंचराम कॉलोनी में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंचराम सैनी, सतीश सैनी, शुभम सैनी, सुषमा सैनी के द्वारा किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।