बेलहर: खरौंधा गांव में दोस्त की बहन के घर ससुराल वालों ने की मारपीट थाना में 04 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Mar 3, 2024 थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव में अपने दोस्त के साथ उसकी बहन के घर जाते ही बहन के ससुराल वालों ने दोनों दोस्त के साथ मारपीट किया और सोने का चेन एवम् 2300 रुपए छीन लिए। इस संबंध में खरौंधा गांव के संजीव कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के बबलू यादव, नीतीश कुमार, शिल्धर यादव और कटिमन यादव पर मारपीट और छीन छोर करने का आरोप लगाया है।