बेलहर: बस्ती बेलहर के पास बाइक की ठोकर से छात्रा जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज बाइक सवार भी जख्मी
Belhar, Banka | Mar 1, 2024 थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती के पास आज तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक 7 वर्षीय छात्रा नैंसी कुमारी जख्मी हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी जख्मी हो गया। जख्मी छात्रा बेलहर बाती के रोहित दास की पुत्री है। जख्मी छात्रा का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। जबकि जख्मी बाइक सवार का इलाज संग्रामपुर में कराया जा रहा है।