बेलहर: खरौंधा मोड़ नहर पर 05 लीटर महुआ शराब के साथ शंभूगंज का युवक गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 3, 2024 थाना क्षेत्र के खरौंधा नहर पर टाइगर मोबाइल टीम की सूचना पर पुलिस ने शंभूगंज के एक युवक शुभम कुमार के पास से 05 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शुभम कुमार को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक को टाइगर मोबाइल टीम की सूचना पर गिरफ्तार किया।