बेलहर: शिवलोक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Belhar, Banka | Mar 2, 2024 थाना अक्षेत्त के बेलहर बांका मुख्य मार्ग स्थित शिवलोक के पास आज अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क किनारे पड़े जख्मी वृद्ध को पुलिस गश्ती वाहन द्वारा इलाज के लिए बेलहर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रांगा गांव के विशेश्वर मंडल के रूप में हुई हैं।