बेलहर: झुनका नदी के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार जख्मी बेलहर CHC से भागलपुर रेफर
Belhar, Banka | Mar 2, 2024 थाना क्षेत्र के बेलहर बेला मुख्य मार्ग पर झुनका नदी के पास आज दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार घुठिया गांव निवासी जगन्नाथ पंडित उर्फ मुंशी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई। जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया।