बेलहर: बदला एवम् गेरुआ गांव से 02 वारंटी और कुमरी गांव से शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Belhar, Banka | Mar 2, 2024 थाना क्षेत्र के बदला एवम् गेरुआ गांव से पुलिस ने 02 वारंटी और कुमरी गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदला गांव से वारंटी नारायण टुड्डू एवम् गेरुआ गांव से अरविंद मंडल और कुमरी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी और शराबी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।