बरेली: पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, भाई पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप, निष्पक्ष पैमाइश की मांग
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, भाई पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप—निष्पक्ष पैमाइश की मांग बरेली के आँवला क्षेत्र के ग्राम दिलवारी निवासी कृष्ण मुरारी ने अपनी पैतृक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और जबरन खेती किए जाने की शिकायत की है। कृष्ण मुरारी का आरोप है कि गाटा संख्या 488 में उनके पिता की पैतृक संपत्ति है, जिसमें विरासत के आधार पर उनका भी वैधानिक हिस्सा है।