भोगांव: बेवर के गांव नन्दुलिया में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के बाहर बंधी 50 हजार कीमत की भैंस की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गांव नन्दुलिया निवासी किसान रईस खां ने बताया कि मंगलवार की रात उसने अपनी भैंस मकान के चबूतरे के आगे बांधी थी। बरामदे में वे चारपाई डालकर लेट गए। रात 1 बजे तक वह जागते रहे। दो बजे के करीब आंख खुली तो देखा भैंस गायब थी। चारों ओर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। गांव के बाहर तिराहे पर चारपहिया वाहन के निशान मिले। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है