कटिहार: लालकोठी में राजद किसान प्रकोष्ठ ने सम्मान समारोह का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
रविवार की दोपहर 2 बजे राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद किसान प्रकोष्ठ का कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान मौजूद राजद नेताओं के द्वारा उन सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।