गोंडा: अमरुद तोड़ने का विरोध करने पर प्रसाद पुरवा निवासी के साथ मोहल्ले के चार लोगों ने की मारपीट, केस दर्ज
Gonda, Gonda | Aug 6, 2024 नगर पंचायत धानेपुर के प्रसाद पुरवा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण के मुताबिक उनके अमरुद के पेड़ से मोहल्ले के विपक्षी अमरुद तोड़ रहे थे विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जिससे चोटें आई हैं। शिकायत की गई है जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और चोटिल का डाक्टरी परीक्षण कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।