गोंडा: कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की समीक्षा में CM ने कहा खराब छवि वाले पुलिस कर्मियों को न दी जाए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Gonda, Gonda | Aug 5, 2024 कलेक्ट्रेट में CM ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में उन्होंने सभी मण्डल के SP को निर्देश दिए की जीरो टॉलरेंस की नीति पर जनपद में अपराध पर पूर्ण लगाम लगाई जाए। ऐसे अराजक तत्व जिनके द्वारा समाज में भय उत्पन्न करने की संभावना हो उनको चिन्हित कर जेल भेजा जाए और ऐसे पुलिसकर्मी जिनकी छवि पूर्व में खराब रही हो उन्हें थानों में कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न दी जाए।