गोंडा: ग्रामपंचायत सीर बनकट में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में होगा उप चुनाव पहुंची पोलिंग पार्टियां,12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Gonda, Gonda | Aug 5, 2024 विकासखंड इटियाथोक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सीर बनकट में मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। पोलिंग पार्टियों ग्राम पंचायत सीर बनकट के प्राथमिक विद्यालय सीर बनकट पर सोमवार की शाम को पहुंच गई है। जहां पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे ।यहां पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं