संडीला: पत्रकार को कथित धमकी देने के मामले में आरोपी ने मांगी माफी, भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का दिया आश्वासन
Sandila, Hardoi | Jun 14, 2026 संडीला के वार्ड संख्या-6 में निर्माणाधीन सीसी रोड की कवरेज को लेकर पत्रकार प्रियदर्शी गुप्ता को कथित रूप से धमकी देने का मामला आखिरकार शांत हो गया। कोतवाली संडीला में दोनों पक्षों की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान अभिमन्यु गुप्ता ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए माफी मांग ली।