बिहटा: नेउरी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्ची हुई घायल
Bihta, Patna | Jul 11, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरी गांव के पास तेज रफ्तार में रहे एक बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल बच्ची को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। घायल बच्ची की पहचान सोनाली कुमारी के रूप में की गई है।