मंझनपुर: आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम ने मंझनपुर में बैठक कर लापरवाहों को लगाई फटकार
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंझनपुर एनआईसी मीटिंग हॉल में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति 80% तक बढ़ाने, समय से केंद्र खोलने और पोषण ट्रैकर पर उपस्थिति दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संघर्षशील कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कर प्रेरित किया जाए।