मंझनपुर: चीफ फार्मासिस्ट एसबी सिंह का मंझनपुर जिला अस्पताल में 35 वर्षों की सेवा के लिए सम्मानजनक विदाई समारोह
मंझनपुर जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत एसबी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल परिसर में मंगलवार को समय 3 बजे भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. हरिओम सिंह, सीएमएस सुनील शुक्ला, एवं डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।