मंझनपुर: सेवा के सुनहरे अध्याय का समापन: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
पुलिस सेवा में वर्षों तक अपनी निष्ठा और परिश्रम से कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को समय 2 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।