भूड़ी एडवेंचर कैंप में बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने साहसिक गतिविधियों का लिया प्रशिक्षण
पंचकूला, 7 अगस्त : समग्र शिक्षा, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना द्वारा विजय कुमार दहिया, प्रधान सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित स्प्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भूड़ी एडवेंचर कैंप में साहसिक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ मयंक वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग कौशल को निखारने के साथ-साथ विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य खिलाड़ियों में साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।एडवेंचर कैंप में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का अभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और जीवन की चुनौतियों का भी दृढ़ता से सामना कर सकें।
खिलाड़ियों ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनके मानसिक और शारीरिक आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।