बरबीघा: बरबीघा में प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना, कहा- बिहार के सबसे भ्रष्ट मंत्री
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार शाम 8 बजे बरबीघा पहुंचे, जहां अम्माबीघा मोड़ पर कैप्टन मुकेश सिंह और सैकड़ों समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रीकृष्ण सिंह चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर तीखा प्रहार किया और उन्हें बिहार का “सबसे भ्रष्ट मंत्री” बताया।