बिग ब्रेकिंग! दुमका के शिकारीपाड़ा में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर खूनी झड़प, एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर।
दुमका के शिकारीपाड़ा बादलपाड़ा कल्याणपुर में कोल ब्लॉक सर्वे करने गये कंपनी के अधिकारियों को बंधक बाने को लेकर देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में आधा दर्जन को बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सिर में आई चोट।
- एक पुलिसकर्मी का पैर टूटने की सूचना।
- घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी।
- डीडीसी सह प्रभारी डीसी अनिकेत सचान और सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जान रहे हैं।
- बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।
झड़प में घायल 12 पुलिसकर्मियों की सूची
शिकारीपाड़ा में कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल जवानों की सूची इस प्रकार है।
क्रम जवान का नाम उम्र स्थिति
1 फूल कुमार यादव 34 रेफर
2 आनंद मुर्मू 24 रेफर
3 सोमाय किस्कू — एएसआई, शिकारीपाड़ा थाना
4 चार्लेस मुर्मू 37 रेफर
5 सनोज मरांडी 22 —
6 सुजीत सोरेन 23 —
7 अनिल दास 55 रेफर
8 शिवजी यादव 43 रेफर
9 श्याम सुंदर साह 50 रेफर
10 अल्बर्ट एक्का 40 —
11 दीप नारायण मंडल 38 —
12 सुनील हांसदा 41 रेफर
#Dumka #Shikaripara #CoalBlock #PoliceClash #BreakingNews