दमोह: चैनपुरा मे बारिश के चलते ढहा गरीब का मकान, सोते वक्त घटना में घायल ने प्रशासन से लगाई आर्थिक मदद की गुहार #Jansamasya
Damoh, Damoh | Jul 6, 2025 दमोह शहर के चैनपुरा स्थित छात्रावास के पीछे शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। जिसमें सो रहे युवक के सिर पर टीन गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद देर रात घायल सलीम खान को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित की मां सेहरो निशा ने आज रविवार सुबह 11 बजे मदद की गुहार लगाई है।