कोरबा: कोरबा में आधी रात अज्ञात युवकों का आतंक, एएसआई के बेटे को कुचलने की कोशिश, पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला
Korba, Korba | Jun 7, 2026 कोरबा में पिछली देर रात अज्ञात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले एक एएसआई के बेटे को बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया गया और फिर घटना का पीछा करने गए युवा पत्रकार अरविंद राठौर पर 25-30 लोगों के समूह ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया।जानकारी के मुताबिक, आधी रात को अज्ञात युवकों ने एएसआई के बेटे को बोलेरो से कुचलने की कोशिश की।