प्रतापगढ़: राजपुरिया गांव में जल संकट गहरा, 1 किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी, तीन महीने बाद भी नहीं हुआ समाधान
जिले के राजपुरिया गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्रतिदिन करीब 1 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। पानी की समस्या से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत की ओर से भेजे जा रहे दो पानी के टैंकर गांव की आबादी के मुकाबले पर्याप्त नहीं हैं। टैंकर पहुंचते