सिमरिया: पन्ना में 'जंगलों के भविष्य' पर वन विभाग का पहरा, ढाबों पर की सर्जिकल स्ट्राइक
पन्ना में छोटे पौधों को बचाने के लिए दक्षिण वन विभाग अब एक्शन मोड में है। वन अमले ने हाईवे के ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है। डीएफओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का मकसद अवैध लकड़ी की सप्लाई चेन को तोड़ना है। वन विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जंगलों को नुकसान पहुँचाने वाले व्यवसायियों को बख्शा नहीं जाएगा।