चूरू: शादी के नाम पर रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो युवकों को गिरफ्तार किया, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Churu, Churu | Aug 16, 2026 चूरू शहर में शादी करवाने के नाम पर हुए रुपयों के लेनदेन के विवाद में कोतवाली थाना पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस से रविवार शाम 4 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि शहर में दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे हैं।