गभाना: कलुवा स्थित कोलंबिया इंटरनेशनल अकादमी में बाल सुरक्षा एवं पाक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
गभाना क्षेत्र के कलुवा स्थित कोलंबिया इंटरनेशनल अकादमी में मंगलवार को सुबह दस बजे बाल सुरक्षा एवं पाक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाक्सो न्यायालय के अपर जिला जज राकेश वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।